पचोर: पचोर में नपा द्वारा फल-सब्जी की दुकानें हटाने के विरोध में दुकानदारों ने दुकानें बंद कीं, कांग्रेस ने की चर्चा
पचोर में नपा द्वारा थाने से भोजपुर तक 60 फीट चौड़ी सड़क बनाई जा रही हे।जिसके लिए नपा द्वारा फल सब्जी विक्रेताओं की दुकानें हटाई गई। इसके विरोध में शुक्रवार को फल सब्जी विक्रेताओं ने दिन भर अपनी दुकान बंद रखी और नपा का विरोध किया। शुक्रवार को शाम 5 बजे कांग्रेस जन पहुंचे और दुकानदारों से चर्चा कर कहा कि आपकी बात प्रशासन तक पहुंचा कर स्थाई समाधान कराया जाए।