टिब्बी: टिब्बी में सवा दो किलो अफीम के साथ एक आरोपी को किया गया काबू
जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत टिब्बी थाना पुलिस ने एक कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए अफीम बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में टिब्बी थानाधिकारी हंसराज लूणा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।