मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के बेरुआ कट के पास टॉल प्लाजा के कर्मियों के द्वारा गाड़ी रोकने के बाद गाड़ी वाले जमकर हंगामा और मारपीट किया। घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। वहीं मौके पर पहुंचे टॉल महा प्रबंधक बीच बचाव करने के दौरान चोटिल हो गए।