धरियावद: विधायक थावरचंद डामोर ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरियावद का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
आज क्षेत्रीय विधायक थावरचंद डामोर ने धरियावद हॉस्पिटल का आकस्मिक निरीक्षण किया है। क्षेत्र में फैल रही बीमारी की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सकों से विस्तृत चर्चाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। वही सभी क्षेत्रवासियों से अपील कि है कि यदि घर-परिवार में किसी को भी हल्की तबीयत खराब हो,तो लापरवाही न बरते और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचकर अपना उपचार करवाएं।