बैरगनियां: बैरगनिया में बाढ़ से पहले तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों ने तटबंधों का निरीक्षण कर दिए निर्देश
बैरगनिया प्रखंड में अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना अध्यक्ष के साथ संभावित बाढ़ को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राहत व्यवस्था, बचाव तैयारियों एवं विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।