बहराइच: ढपालीपुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ढपालीपुरवा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।