रावतसर: रावतसर पुलिस ने कस्बे में पर्ची सट्टे की खाईवाली करते एक युवक को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने कस्बे में पर्ची सट्टे की खाईवाली करते एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस से शनिवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने कस्बे में दौराने गस्त पर्ची सट्टे की खाईवाली करते एक युवक विशाल निवासी रावतसर को सट्टा रकम 440 रूपये सहित गिरफ्तार किया है रावतसर पुलिस ने गिरफ्तार युवक पर 13 आरपीजीओ के तहत मामला दर्ज किया है