शाहजहांपुर: जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों एवं GIC स्थित कन्ट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं
शाहजहांपुर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन संपन्न करने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में स्थित परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने GIC गवर्नमेंट इंटर कॉलेज में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।