जहानाबाद: इफको-बिस्कोमान खाद केंद्र पर किसानों की भारी भीड़, अफरातफरी का माहौल; घंटों लाइन में खड़े रहे किसान
जहानाबाद। इफको उर्वरक बिक्री केंद्र सह बिस्कोमान कृषक सेवा केंद्र, जहानाबाद में सोमवार को खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ सोमवार सुबह करीब 11 बजे उमड़ पड़ी है। किसानों की लंबी कतारों और अचानक बढ़ी भीड़ के कारण केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा रहा है।