नकुड: लखनौती रोड से पुलिस ने चोर को चोरी के जेवरात व नकदी के साथ किया गिरफ्तार
शुक्रवार को गंगोह पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए लखनौती रोड से चोर को गिरफ्तार किया है l कब्जे से चाँदी के जेवरात व 2200 रुपए की नकदी बरामद हुई है l अभियुक्त का नाम पुलिस ने नदीम पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला इलाही बख्श बताया है l अभियुक्त को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया है l