शाजापुर: शाजापुर में बेरछा रोड पर दूध सप्लाई वाहन और लोडिंग वाहन में हुई टक्कर, दो लोग घायल हुए
शाजापुर में बेरछा रोड पर रविवार रात दूध सप्लाई वाहन की गाड़ी और लोडिंग वाहन में टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों गाड़ियां पलट गईं। लोडिंग वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल से रविवार रात करीब 11 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार लोडिंग वाहन में बच्चे सहित दस लोग सवार थे।