ऊधम सिंह नगर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब तांगे से चालक के गिरते ही घोड़ा बेकाबू हो गया। बिना चालक के तांगा सड़क पर सरपट दौड़ने लगा और रास्ते में कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।