भोगांव: बिछवा क्षेत्र में दबंगों ने महिला के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
थाना क्षेत्र के ग्राम हरनागरपुर निवासी सुनीता ने जानकारी देते हुए बताया कि नल के विवाद को लेकर के गांव के दबंगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही महिला ने थाने में शिकायत करते हुए दबंगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।