बक्सर: जिले में अपराध नियंत्रण अभियान: 13 गिरफ्तार, ₹50000 जुर्माना वसूला गया
Buxar, Buxar | May 15, 2026 जिले में अपराध नियंत्रण को ले अभियान चलाया गया है जिसमें 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में हत्या के प्रयास मामले में चार, दुष्कर्म के मामले में एक तथा आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है वहीं शराब सेवन के मामले में चार तथा शराब बरामद की के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।