गया टाउन सीडी ब्लॉक: रेलवे भर्ती बोर्ड की NTPC और बिहार पुलिस मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर गया जंक्शन पर अभ्यर्थियों की उमड़ी भीड़
रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी परीक्षा और बिहार पुलिस की मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर गया जंक्शन पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ी है।भीषण गर्मी के बीच ट्रेनों में चढ़ने को लेकर परीक्षार्थियों के पसीने छूट रहे है।रविवार की सुबह 7 बजे से हीं स्टेशन परिसर और विभिन्न प्लेटफार्म पर परीक्षार्थियों की आवाजाही बनी थी।