सतना जिला अस्पताल पार्किंग ठेकेदार अखिलेश सिंह काफी समय से खड़े मरीजों व उनके परिजनों के वाहनों में चैन लगाकर ₹500 प्रति वाहन से अवैध वसूली कर रहा था । काफी शिकायत और जांच के बाद सिविल सर्जन ने पार्किंग ठेकेदार पर 5 हजार का जुर्माना लगाने का मंगलवार शाम 5 बजे आदेश जारी किया है और अमानत राशि भी जप्त करने की चेतावनी दी है ।