बबेरू: उमरी गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल किया गया रिफर
Baberu, Banda | Oct 4, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उमरी गांव के पास आज शाम करीब 7:30 बजे दो बाइको की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक में सवार रामरूप कुशवाहा पुत्र रामअवतार कुशवाहा उम्र करीब 48 वर्ष, निवासी शिवरामपुर जनपद चित्रकूट यह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया।