चाईबासा: दुर्गा मंदिर में महिलाओं ने खेला सिंदूर, ढाक की थाप पर किया पारंपरिक नृत्य
चाईबासा : दुर्गा मंदिर परिसर में महानवमी के अवसर पर बुधवार को 10 बजे महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सिंदूर खेला का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की। ढाक की गूंजती थाप पर महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य कर उत्सव की खुशियां मनाईं। मंदिर