कलेक्टर प्रीति यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में मिशन वात्सल्य, जिला पोषण समिति और मिशन शक्ति की समीक्षा बैठक सोमवार शाम 4 बजे आयोजित हुई। बैठक में बाल संरक्षण, पॉक्सो जागरूकता, बाल आशीर्वाद और स्पॉन्सरशिप योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।