लातेहार: NEET (UG) परीक्षा के लिए पीएम श्री केंद्रीय लातेहार में परीक्षा केंद्र बना, धारा 163 लागू
एसडीएम लातेहार अजय कुमार रजक ने जानकारी दी है कि तीन मई को आयोजित होने वाली NEET(UG) परीक्षा के स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी परीक्षा केंद्र के आसपास निषेधाज्ञा शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे लागू किया गया है।