चांपा: चांपा पुलिस ने कोसमंदा गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 74 लीटर महुआ शराब जब्त
जांजगीर की चांपा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले 4 आरोपी को कोसमंदा गांव से गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से 74 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है. चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोसमंदा गांव में अवैध महुआ शराब की बिक्री हो रही है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।