हमीरपुर: कुरारा नगर पंचायत अध्यक्ष ने नक्शा पास करने के एवज में मांगे ₹5 लाख की रिश्वत, पीड़ित ने जिलाधिकारी से की शिकायत
शुक्रवार की दोहपर 12:30 पुश्तैनी जमीन पर भवन निर्माण का नक्शा पास कराने को लेकर भटक रहे एक शख्स ने डीएम से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष नक्शा पास करने के एवज में पांच लाख रुपए रिश्वत की मांग कर रही हैं। सभी रिपोर्ट लगी होने के बावजूद नक्शा पास नहीं किया जा रहा है। जिससे भवन निर्माण अटका हुआ है।