सागर नगर: केंट थाना क्षेत्र में विवाद के बाद युवक से तीन बदमाशों ने की मारपीट, मामला दर्ज
कैन्ट थाना क्षेत्र में आने वाले गुरूद्वारे के पास तीन बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर चाकू मार दिए। जिसमें वह घायल हो गया। जिसकी शिकायत घायल ने थाना में की। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।