बिंदकी: बिंदकी में महिला डिग्री कॉलेज के सामने एक छात्रा का मोबाइल झपट्टा मारकर छीनने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फतेहपुर जनपद के बिंदकी में महिला डिग्री कॉलेज के सामने एक दिन पहले दिनदहाड़े एक छात्रा का मोबाइल बाइक में सवार दो बदमाश झपट्टा मार कर छीन ले गए थे। पुलिस ने घटना का खुलासा किया। पुलिस ने बदमाशों सूरज व करन दोनों निवासी शाहजहापुर मंझिले गांव थाना बकेवर को मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार किया। शुक्रवार को दिन में 11 बजे न्यायालय भेज दिया।