जांजगीर: ग्राम सरखो में टमाटर खराब होने को लेकर विवाद, बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला
जांजगीर-चांपा जिले के नैला क्षेत्र के ग्राम सरखो में टमाटर खराब होने की बात पर विवाद के बाद बहू ने अपनी सास पर हथौड़ी और हसिया से हमला कर दिया। घायल महिला पार्वती सोनवान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के बेटे ने बताया कि बहन से सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और मां को खून से लथपथ पाया। होश में आने पर महिला ने बहू लता सूर्यवंश