बिजावर: जटाशंकर तिराहे पर भीषण सड़क हादसा, ट्राला की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर
छतरपुर जिले के गुलगंज-बिजावर जटाशंकर तिराहे पर तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवार तीन लोगों को मंगलवार की देर रात करीब 11 से 12 बजे टक्कर मार दी। हादसे में गड़ी मोहल्ला निवासी अहिरवार परिवार के दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन लेकर फरार हो गया