कैराना: कांधला में ई-रिक्शा चालक के साथ हुई मारपीट, पुलिस में की गई शिकायत
Kairana, Shamli | May 20, 2026 कांधला कस्बे में एक ई—रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का नाम मोईन निवासी मोहल्ला इदरीश बैग बिहार बताया जा रहा है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे पीड़ित ने बताया कि वह ई—रिक्शा लेकर बस स्टैंड की ओर जा रहा था। तभी बड़ी नहर पुल के निकट युवक के साइड लग गई। आरोप है कि इसी से क्षुब्ध होकर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पीट दिया।