किरनापुर: किरनापुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जल गुणवत्ता जांच का प्रशिक्षण दिया गया, FTK किट से पानी परीक्षण सीखा
बालाघाट जिले के विकासखंड किरनापुर अंतर्गत जल गंगा संवर्धन गतिविधि के तहत 18 मई 2026 को जनपद पंचायत किरनापुर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा फील्ड टेस्टिंग किट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दोपहर लगभग 2 बजे किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम स्तर पर पेयजल गुणवत्ता की नियमित निगरानी को मजबूत बनाना एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को जल परीक्षण के लिए प्रश