देवबंद: किशोर की हत्या पर बवाल, शव रखकर हाईवे किया जाम, पुलिस ने लाठीचार्ज किया, प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया
देवबंद में 17 वर्षीय किशोर शिवा की हत्या के बाद मंगलवार को हालात हिंसक हो गए। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई, परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़ गए। घंटों समझाने के बाद भी जाम नहीं खुला तो पुलिस ने शव हटाने की कोशिश की।