कुम्भराज: जिले में डीजे पर सख्त प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्यवाही: कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Kumbhraj, Guna | Apr 23, 2026 गुना जिले में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण कानून व्यवस्था और आमजन की सुविधा को लेकर 23 अप्रैल देर शाम को कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने डीजे पर रात 10:00 से सुबह 6:00 तक प्रतिबंध लगाकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। तय मानक से तेज आवाज और नियम उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। आदेश 23 अप्रैल से तत्काल प्रभाव से लागू होकर 22 जून 2026 तक प्रभावशील रहेगा।