सरदारशहर: सरदार शहर में 46 ग्राम हेरोइन जब्त, 10 लाख की खेप के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सरदारशहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 46 ग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने हरियाणा निवासी सुखबीर और सरदारशहर निवासी प्रदीप पारीक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक कार भी जब्त की गई।