बेगूसराय: कारगिल भवन में जिला विकास समन्वय समिति (दिशा) की बैठक, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में
दिशा की बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन ससमय करना प्राथमिकता है. कार्य में लापरवाही दिखाने वाले पदाधिकारीयों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. यह बातें कारगिल भवन में जिला विकास समन्वय समिति (दिशा) बैठक को संबोधित करते हुए शनिवार की दोपहर 03:00 बजे केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कही.