बेगूसराय: सुशील मोदी के जन्म जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के रूप में मनाया, सदर अस्पताल में वितरित किए फल
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व सुशील मोदी के जन्म जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया है. इस दौरान सदर अस्पताल में शनिवार की दोपहर 1:00 बजे रोगियों के बीच फल वितरण किया गया. इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने कहा कि सुशील मोदी बिहार के जननेता थे. बिहार बीजेपी को सींचने में सुशील मोदी का बहुत बड़ा योगदान रहा है.