बेगूसराय: कारगिल भवन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का किया गया आयोजन
01 जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है. हिट एंड रन से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित कराएं जिससे कि मृतक के आश्रितों को मुआबजा ससमय मिल सके. यह बातें शनिवार की दोपहर 03:00 बजे कारगिल भवन में केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति बैठक को संबोधित करते हुए कही.