जसवंतनगर: बस स्टैंड चौराहे से बाइक की डिग्गी तोड़कर ₹70 हजार की चोरी का खुलासा, औरैया का शातिर राजकुमार गिरफ्तार
थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया है कि 8 अप्रैल को एसबीआई से 70 हजार निकालकर बाइक की डिग्गी में रखने के बाद नगर के बस स्टैंड पड़ भीखनपुर निवासी अनिल कुमार की बाइक की डिग्गी तोड़कर बैग चोरी हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर बु औरैया निवासी राजकुमार को पकड़ा। आरोपी से 14 हजार रुपये व पासबुक बरामद हुई। शेष रकम की तलाश जारी है।