Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
No video available

जो मानवता की रक्षा करने आग की सुनामी की भी फिक्र न करे उसे चंद्रशेखर आज़ाद कहते हैं। #चंद्रशेखर_आज़ाद #komal_ahirwar

10.2k views | Madhya Pradesh, India | Oct 4, 2021

MORE NEWS

शिवाजी स्कूल के बाहर धंसा किताबों से भरा मिनी ट्रक, लगा जाम; क्रेन की मदद से हटवाकर अवरुद्ध मार्ग किया बहाल 

नगर पालिका ने थमाया 10 हजार का चालान

दमोह। शहर के इंद्रा कॉलोनी स्थित शिवाजी स्कूल के सामने शनिवार दोपहर शासकीय स्कूल की किताबें और स्टेशनरी लेकर पहुंचा एक मिनी ट्रक सड़क किनारे धंस गया। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही क्रेन बुलाकर ट्रक को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

ट्रक चालक मुहम्मद शहजाद ने दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह सागर से ट्रक क्रमांक एमपी-15 जेडजी-7700 में शासकीय स्कूल की किताबें लेकर पहुंचे थे। स्कूल गेट के बाहर सड़क किनारे ट्रक धंस गया। गनीमत रही कि चालक और उसके दो सहयोगी सुरक्षित बच गए तथा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

चालक ने सड़क किनारे हुए घटिया निर्माण को हादसे की वजह बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं नगर पालिका का राजस्व अमला मौके पर पहुंचा। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने और नगर पालिका की संपत्ति को नुकसान पहुंचने का हवाला देते हुए ट्रक मालिक पर 10 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। इससे चालक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हादसे में उसका भी काफी नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई किए जाने की भी मांग की।

शिवाजी स्कूल के बाहर धंसा किताबों से भरा मिनी ट्रक, लगा जाम; क्रेन की मदद से हटवाकर अवरुद्ध मार्ग किया बहाल नगर पालिका ने थमाया 10 हजार का चालान दमोह। शहर के इंद्रा कॉलोनी स्थित शिवाजी स्कूल के सामने शनिवार दोपहर शासकीय स्कूल की किताबें और स्टेशनरी लेकर पहुंचा एक मिनी ट्रक सड़क किनारे धंस गया। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही क्रेन बुलाकर ट्रक को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। ट्रक चालक मुहम्मद शहजाद ने दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह सागर से ट्रक क्रमांक एमपी-15 जेडजी-7700 में शासकीय स्कूल की किताबें लेकर पहुंचे थे। स्कूल गेट के बाहर सड़क किनारे ट्रक धंस गया। गनीमत रही कि चालक और उसके दो सहयोगी सुरक्षित बच गए तथा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। चालक ने सड़क किनारे हुए घटिया निर्माण को हादसे की वजह बताते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं नगर पालिका का राजस्व अमला मौके पर पहुंचा। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने और नगर पालिका की संपत्ति को नुकसान पहुंचने का हवाला देते हुए ट्रक मालिक पर 10 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। इससे चालक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हादसे में उसका भी काफी नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई किए जाने की भी मांग की।

Damoh, Damoh | Jun 28, 2026

राज्यमंत्री श्री लोधी ने की विशेष जनसुनवाई
==
 प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने शनिवार को नोहटा स्थित अपने कार्यालय में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण करने कहा गया।
 राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया जनसुनवाई में कुल 56 लिखित आवेदन प्राप्त हुए, जबकि कुछ लोगों ने मौखिक रूप से भी अपनी समस्याएं रखीं। इनमें से कई समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया तथा शेष मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
 उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े, इसी उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक नोहटा कार्यालय में नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा, "हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में जबेरा विधानसभा प्रदेश की नंबर-एक विधानसभा बने। किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का निरंतर समाधान किया जा रहा है।"

राज्यमंत्री श्री लोधी ने की विशेष जनसुनवाई == प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने शनिवार को नोहटा स्थित अपने कार्यालय में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण करने कहा गया। राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया जनसुनवाई में कुल 56 लिखित आवेदन प्राप्त हुए, जबकि कुछ लोगों ने मौखिक रूप से भी अपनी समस्याएं रखीं। इनमें से कई समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया तथा शेष मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े, इसी उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक नोहटा कार्यालय में नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा, "हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में जबेरा विधानसभा प्रदेश की नंबर-एक विधानसभा बने। किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का निरंतर समाधान किया जा रहा है।"

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

ग्राम नयागांव में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव सम्पन्न
==
 जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आदर्श ग्राम नयागांव में आराधना सोशल वेलफेयर फाउंडेशन दुगानी द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति करनपुरा के सहयोग से किया गया। बावड़ी की साफ सफाई के साथ जल पूजन एवं कलश पूजन किया गया। सभी के समक्ष जल के महत्व पर विस्तृत चर्चा कर जल संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया गया और कहा गया कि आगामी बरसात में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु सभी से आग्रह किया गया।

ग्राम नयागांव में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव सम्पन्न == जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बावड़ी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आदर्श ग्राम नयागांव में आराधना सोशल वेलफेयर फाउंडेशन दुगानी द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति करनपुरा के सहयोग से किया गया। बावड़ी की साफ सफाई के साथ जल पूजन एवं कलश पूजन किया गया। सभी के समक्ष जल के महत्व पर विस्तृत चर्चा कर जल संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया गया और कहा गया कि आगामी बरसात में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु सभी से आग्रह किया गया।

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

राज्यमंत्री श्री लोधी ने किया अरहर और तिल बीज मिनिकिट का वितरण
===
 नोहटा के रानी अवंती बाई लोधी प्रांगण में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कृषि विभाग की योजना अंतर्गत लघु कृषकों को बीज का वितरण किया। उन्होंने कहा खरीफ वर्ष 2026 में सरकार द्वारा किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा हैं। इस वर्ष बारिश का अनुमान अल्प हैं इसीलिए किसान बंधु अधिक अवधि कि फसलों को ना लगायें बल्कि दलहनी फसलों में मूंग अरहर ज्वार मक्का बाजरा उड़द लगा सकते हैं जो कम अवधि की है।
#damoh

राज्यमंत्री श्री लोधी ने किया अरहर और तिल बीज मिनिकिट का वितरण === नोहटा के रानी अवंती बाई लोधी प्रांगण में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कृषि विभाग की योजना अंतर्गत लघु कृषकों को बीज का वितरण किया। उन्होंने कहा खरीफ वर्ष 2026 में सरकार द्वारा किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा हैं। इस वर्ष बारिश का अनुमान अल्प हैं इसीलिए किसान बंधु अधिक अवधि कि फसलों को ना लगायें बल्कि दलहनी फसलों में मूंग अरहर ज्वार मक्का बाजरा उड़द लगा सकते हैं जो कम अवधि की है। #damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026

स्कूल चलें हम अभियान" के अंतर्गत 29 जून 2026 को अधिकारियों द्वारा शासकीय विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों से संवाद, शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता एवं अभियान की प्रगति का अवलोकन किया जाएगा।
#damoh

स्कूल चलें हम अभियान" के अंतर्गत 29 जून 2026 को अधिकारियों द्वारा शासकीय विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों से संवाद, शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता एवं अभियान की प्रगति का अवलोकन किया जाएगा। #damoh

Damoh, Madhya Pradesh | Jun 27, 2026