मौदहा: मांचा गांव में महिला को अवैध कट्टा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी
मांचा गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही चार लोगों पर पुराने एक केस को वापस करने का दबाव बनाते हुये अवैध कट्टा लहराकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मौदहा कोतवाली के मांचा गांव निवासी नौरीन बानो पत्नी साहजाद अली ने शिकायत दर्ज कराया हैं।