मौदहा: मौदहा कस्बे में शहरी आवास की दूसरी किश्त न मिलने से परेशान लाभार्थियों ने लगाई गुहार
मौदहा कस्बे में शासन की महत्वाकांक्षी योजना शहरी आवास के स्वीकृत लाभार्थियों की दूसरी किस्त चार महीने से भी ज्यादा समय से न आने से निर्माण कार्य अधूरे पड़े है। ऐसे करीब 35 से 40 लाभार्थी हैं जो किस्त की आस लगाए बैठे है। लाभार्थियों ने किश्त न आने से परेशान होकर उप जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।