धौलपुर: तीर्थों के जल से किया माता का अभिषेक, महामाया मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया माता भगवती का 33वां जन्मोत्सव
शहर के धुलकोट रोड स्थित महामाया मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 1991 में बसंत पंचमी के दिन हुई थी। तभी से महामाया के भक्तों के द्वारा महामाया का जन्म उत्सव समारोह और बसंत पंचमी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बुधवार को बसंत पंचमी की मौके पर महामाया मंदिर पर माता का 33वां जन्मोत्सव समारोह और बसंत पंचमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।