500 KM की ‘सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0’ का ऐलान, 11 से 15 अक्टूबर तक 5 जिलों से गुजरेगी यात्रा
एक बार फिर हजारों सनातनियों के साथ निकलने जा रही है सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रस्तावित करीब 500 किलोमीटर लंबी यात्रा के रूट और तैयारियों को लेकर जानकारी साझा की है।
बताया गया कि यात्रा पांच जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सभाएं और सनातनियों से संवाद के साथ राष्ट्रगान, हनुमान चालीसा और 7 संकल्पों की शपथ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई है।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देशभर के सनातनियों से यात्रा में शामिल होने की अपील की। बागेश्वर शिष्य, भक्त और सुंदरकांड मंडलों द्वारा पीले चावल बांटकर निमंत्रण देने की भी बात कही गई।
बुंदेली अंदाज में महाराज श्री ने सनातनियों से यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।
📍 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर
🚩 सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0
📏 लगभग 500 KM | 5 जिले
Bundeli Bhaukaal News — हर खबर, सच के साथ
बागेश्वर धाम सरकार बुंदेली भौकाल बागेश्वर धाम भक्त मंडल
#BageshwarDham #DhirendraKrishnaShastri #SanatanHinduEkta #RathYatra #BageshwarSarkar #HinduEkta #BundeliBhaukaalNews