विभूतिपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर के प्रसव कक्ष में पैसे मांगने को लेकर हुआ हंगामा
गुरुवार को साखमोहन पंचायत निवासी नंदन पंडित अपने पत्नी को सुरक्षित प्रसव कराने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया। जिसका प्रसव भी सामान्य हुआ। प्रसव कक्षा में कंचन कुमारी जीएनएम , सुनीता कुमारी दाई और पांच ममता पर पांच सौ रुपए मांगने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर ऑन ड्यूटी डॉक्टर से शिकायत की तो अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया।