विभूतिपुर: विभूतिपुर के खदियाही वार्ड 7 से मानसिक रुप से बीमार युवक लापता, मदद की गुहार
खदियाही वार्ड 7 से मानसिक रुप से बीमार एक 25 वर्षीय युवक का लापता हो जाने की मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर लापता युवक के पिता रामबली पंडित ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। कहा है कि उसका पुत्र चंदन कुमार मानसिक रुप से बीमार है इलाज के लिए पटना ले जाने के लिए सिंघिया से बस पकड़ने गए थे। उसी दौरान उसका पुत्र वहां से लापता हो गया