विभूतिपुर: विभूतिपुर में हुए दोहरे हत्याकांड का कुख्यात शूटर हाजीपुर के पासवान चौक से गिरफ्तार
पूर्व मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सह शिवनाथपुर निवासी सत्यनारायण सिंह उर्फ मंत्रीजी हत्याकांड मामले में एसआईटी की टीम ने एक कुख्यात शूटर को हाजीपुर पासवान चौक से गिरफ्तार किया है। शूटर वैशाली जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद्र निवासी स्व. लखनदेव दास का पुत्र शिबू दास उर्फ उर्फ शिबू कुमार उर्फ शिबू कुमार दास है।