पीलीभीत: महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट व गाली गलौज करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
न्यायालय के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट व गाली गलौज करने के मामले में मुकदमा पंजीकृत किया है। महिला ने गांव के ही रहने वाले आरोपियों पर पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।