पीलीभीत: कलेक्ट्रेट तक किसानों ने निकाली तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा,किसानों ने तमाम समस्याओं को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में शुक्रवार को मंडी में एकत्र हुए तमाम किसानों ने कलेक्ट्रेट परिसर तक तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली। कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों की कलेक्ट्रेट के अंदर ट्रैक्टर ले जाने को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से नोक झोंक भी हुई। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद किसानों ने एसडीएम को तमाम समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी दिया।