पीलीभीत: चौड़ाखेड़ा गांव में खेत पर घास काट रही महिला पर बाघ ने बोला हमला
चौड़ाखेड़ा गांव मेंशुक्रवार को महिला मीना देवी अपने खेत पर घास काट रही थी। इसी दौरान एकाएक एक बाघ ने पीछे से उसपर हमला कर दिया।गनीमत रही कि आसपास काम कर रहे लोगों के शोर शराबा करने पर बाघ मौके से भाग गया। बाघ के हमले में मीना गंभीर रूप से घायल हो गई।महिला के सर,कंधे व पीठ पर बाघ के पंजे व दातों से गहरे घाव हुए है।