सुल्तानगंज: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में मारपीट, लूट और धमकी का मामला दर्ज
सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नवादा निवासी राजीव रंजन ने मारपीट, लूट और धमकी को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि 4 तारीख को वह अब्जूगंज स्थित अजय मीट हाउस में बैठकर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान एक नामजद व्यक्ति मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और उनसे 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर उसने टेबल पर रखा उनका म