Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
devsinghbundela007
No video available
5
ब्लैक डे ऑफ इंडिया 😢😢😢😢 शहीदों को सत सत नमन
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur
| Feb 14, 2022
MORE NEWS
दस्तक अभियान एवं स्टॉप डायरिया कैंपेन का शुभारंभ बच्चों को पिलाई गई विटामिन-ए की खुराक ------- जिले में बाल स्वास्थ्य एवं कुपोषण नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए दस्तक अभियान एवं स्टॉप डायरिया कैंपेन के प्रथम चरण का शुभारंभ मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-68, वार्ड क्रमांक-2, छुई खदान से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. गुप्ता ने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेंद्र खरे, एपीएम जितेंद्र सिंह, आईईसी कंसल्टेंट दीप्ति जैन, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दस्तक अभियान 14 जुलाई से 31 अगस्त तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान जिले के 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की जाएगी। दस्त रोग की रोकथाम के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे को ओआरएस के दो पैकेट एवं 14 जिंक की गोलियां उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के तहत एएनएम एवं सुपरवाइजर DSS Tool के माध्यम से 5 वर्ष से कम आयु के गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों की सक्रिय पहचान करेंगे। चिकित्सीय जटिलता वाले बच्चों को आवश्यकतानुसार रेफर कर संस्थागत उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही दस्त, निर्जलीकरण एवं अन्य बाल्यकालीन बीमारियों से प्रभावित बच्चों की पहचान, उपचार, प्रबंधन एवं रेफरल भी सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन की कमी से बचाव के लिए आईएफए सिरप भी पिलाया जाएगा। छतरपुर जिले में 5 वर्ष तक की आयु के लगभग 2,18,947 बच्चों की अनुमानित आबादी है, जिनकी स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान के दौरान की जाएगी। अभियान का उद्देश्य बाल मृत्यु दर में कमी लाना, कुपोषण पर नियंत्रण तथा दस्त जैसी बीमारियों से बच्चों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। #chhatarpur
Chhatarpur, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026
सांसद श्री राहुल सिंह लोधी ने केंद्रीय विद्यालय बड़ामलहरा का किया निरीक्षण एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों से किया संवाद, सुविधाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश ------- दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राहुल सिंह लोधी ने बड़ामलहरा स्थित केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय की गतिविधियों और भविष्य की आकांक्षाओं के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। सांसद श्री लोधी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान किया। निरीक्षण के दौरान सांसद ने विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खराब पड़े पेयजल आरओ को शीघ्र ठीक कराने, टॉयलेट, विद्युत व्यवस्था, फर्नीचर सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं में मौजूद कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उल्लेखनीय है कि नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलने के उपरांत विद्यालय का संचालन फिलहाल मॉडल स्कूल भवन में जुलाई माह से अस्थायी रूप से प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल, एसडीएम श्री अखिल राठौर, नायब तहसीलदार संध्या अग्रवाल, नगर परिषद बड़ामलहरा की अध्यक्ष श्रीमती निशा राजे आनंद बुंदेला, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शशिकांत अग्निहोत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh #chhatarpur
Chhatarpur, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026
राशन की बोरी खुलते ही उड़े होश, गेहूं के बीच मिलीं कथित जानवर की हड्डियां, टीकमगढ़ की घटना से मचा हड़कंप
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 14, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 मध्य प्रदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (Additional SP) के तबादला आदेश जारी। 👇👇
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 14, 2026
बागेश्वर धाम छतरपुर -- भाई के गोलीकांड मामले पर पहली बार बोले बागेश्वर महाराज बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने भाई शालिग्राम गर्ग से जुड़े कथित गोलीकांड मामले पर पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि "शालिग्राम से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। यह बात हम तीन साल पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं। हर घटना में हमारा नाम न जोड़ा जाए।" उन्होंने आगे कहा कि "कानून अपना काम करे और भगवान दोषी को कठोर से कठोर दंड दें।" यह बयान छतरपुर जिले में सामने आए गोलीकांड प्रकरण के बाद आया है, जिसमें शालिग्राम गर्ग का नाम सामने आने के बाद मामले ने व्यापक चर्चा बटोरी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो #Chhatarpur #BageshwarDham #DhirendraKrishnaShastri #BreakingNews #MadhyaPradesh
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 14, 2026
ब्लैक डे ऑफ इंडिया 😢😢😢😢 शहीदों को सत सत नमन - Chhatarpur Nagar News