कैराना: कैराना में यमुना नदी में आत्महत्या करने के इरादे से तीन बच्चों के साथ ब्रिज पर पहुंची महिला, गोताखोरों ने किया बचाव
रविवार की प्रात: करीब 11 बजे कैराना में यमुना ब्रिज पर एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ पहुंच गई। उसके हाव—भाव को देखकर निजी गोताखोर दिलशाद, मुस्तकीम उर्फ बिल्लू, मासूम व जाहिद की नजर पड़ी, जिस पर गोताखोर तत्काल मौके पर पहुंचे और उसकी समस्या जानी। इसके बाद महिला को यमुना ब्रिज चौकी लाया गया। महिला ने बताया कि वह कांधला क्षेत्र के गांव माल्हीपुर की है।