सूरजगढ़: निस्ता गांव में 9 अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाए इश्तिहार
रविवार को सूरजगढ़ा थाना की पुलिस ने निस्ता गांव में 9 अभियुक्तों के घर कोर्ट के आदेश अनुसार इश्तिहार चिपकाए. अपराह्न 3 बजे सूरजगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुराने मामलों में इन अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा इश्तिहार चिपकाने का आदेश दिया गया था. इन्हें न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है.